गढ़ थाना अंतर्गत ग्राम लोरी नंबर-1 में जमीन विवाद से खूनी संघर्ष फरसा-तलवार-लाठी से हमला, दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज — गढ़ थाना क्षेत्र की बड़ी घटना
गढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत लोरी नंबर-1 में बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे जमीन विवाद एक बार फिर हिंसक रूप ले बैठा। खेत में धान काट रहे एक परिवार पर दूसरे पक्ष के 11 से अधिक लोगों ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें एक का हाथ टूट गया है।
मामला पहले से ही न्यायालय में विचाराधीन बताया जा रहा है।
पहले पक्ष का आरोप — “हम कोर्ट-टोर्ट कुछ नहीं मानते” कहकर किया हमला
पीड़ित सृजन सिंह ने बताया कि वे खेत में धान काट रहे थे, तभी दूसरे पक्ष के कई लोग वहाँ पहुँचकर गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने कहा कि मामला कोर्ट में है, तो आरोपी पक्ष ने जवाब दिया—
“हम कोर्ट-टोर्ट कुछ नहीं मानते, फैसला यहीं करेंगे।”
इसके बाद सभी आरोपी लाठी, डंडे, फरसा, तलवार और चाकू लेकर टूट पड़े।
हमले में सृजन सिंह, प्रभुनाथ सिंह और छोटेलाल सिंह गंभीर रूप से घायल हुए। सृजन सिंह का हाथ टूट गया है। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया।
⚡ दूसरे पक्ष का बयान — घटनास्थल पर उनकी अलग कहानी
वहीं, दूसरे पक्ष ने पूरी घटना का अलग ही दावा किया है। उनका कहना है कि वे अपने खेत की जुताई कर रहे थे, तभी सामने वाले पक्ष के लगभग 10 लोग वहाँ पहुँच गए और हमला कर दिया।
दूसरे पक्ष के एक घायल व्यक्ति ने बताया—
> “हम खेत जोत रहे थे। तभी करीब 10 लोग आए और चारू सिंह पर फरसा से वार कर दिया। हमसे पूछा कि हम यहाँ क्या कर रहे हैं, हमने कहा—खेत जोत रहे हैं। इसके बाद हमारे सिर पर भी वार किया गया। सिर फट गया, हड्डी तक दिखने लगी। कुल 8–10 लोग थे जो लगातार मारपीट करते रहे।”
घटना बेहद गंभीर — दोनों पक्षों में कई लोग घायल
सूत्रों के अनुसार, घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हैं और सभी को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। लोरी नंबर-1 में स्थिति तनावपूर्ण है।
गढ़ थाना प्रभारी अवनीश पाण्डेय ने बताया कि घायलों का इलाज पहली प्राथमिकता है। और दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। आरोपियों की पहचान की पुष्टि के बाद गिरफ्तारी की कार्यवाही शुरू की जाएगी। मर पीट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला। दर्ज कर लिया गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।



