थाना गढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई — नशीली कफ सिरप सहित आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
रीवा जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने नशीली कफ सिरप की तस्करी कर रहे युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई है, जो पुलिस की सजगता और तत्परता का उदाहरण है।
घटना का विस्तृत विवरण:
दिनांक 09 नवम्बर 2025 को चौकी प्रभारी लालगांव उपनिरीक्षक राजमान सिंह को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मोटर साइकिल से नशीली कफ सिरप लेकर बेलवा कुम्हियान की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और बताए गए स्थान की घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा गया।
पूछताछ एवं तलाशी के दौरान पकड़े गए युवक की पहचान मनोज़ पटेल पिता यशवंत पटेल उम्र 19 वर्ष निवासी बेलवा कुम्हियान थाना गढ़ जिला रीवा के रूप में हुई। उसके कब्जे से 29 नग नशीली कफ सिरप की शीशियां बरामद की गईं, जिनकी अनुमानित कीमत 5655 रुपये बताई गई है।
इसके अलावा आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन तथा मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 1,82,255 रुपये) भी जब्त की गई। पुलिस ने मौके पर ही विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 21, 22 के तहत अपराध क्रमांक 477/2025 दर्ज किया और आरोपी को न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
1️⃣ मनोज पटेल पिता यशवंत पटेल उम्र 19 वर्ष निवासी बेलवा कुम्हियान थाना गढ़ जिला रीवा
2️⃣ एक अन्य (जांच जारी)
महत्वपूर्ण भूमिका:
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी लालगांव उपनिरीक्षक राजमान सिंह, सहायक उपनिरीक्षक महेंद्र त्रिपाठी तथा चौकी पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

