रीवा: दीपावली पर रीवा और मऊगंज जिलों में मिलावटी खाद्य पदार्थों और घटिया पटाखों की बढ़ती बिक्री से आम जनजीवन पर संकट गहराता जा रहा है। सड़क किनारे खुले में बिकने वाली मिठाइयों में मिलावटी खोवा, सूजी, आलू और मूंगफली का पाउडर धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है, जो उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक साबित हो सकता है। त्योहार पर स्वास्थ्य के नाम पर की जा रही यह मिलावट, गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है।कु
छ दुकानों में वीना मिलावट के विक रही थी किन्तु उचित दाम से अतिरिक्त दाम में बेची जा रही थी इस इस लिए ग्राहक मिलावट उक्त खाद्य पदार्थ खरीदे जिससे आने वाले समय में उसके दुष्प्रभाव देखने के लिए मिले गा। खाद्य वीविभाग की उदासीनता ने ग्रामीण क्षेत्रों में मिलावटी मिठाइयों के विक्रय को बढ़ावा दिया है। कई मिठाइयां तो एक महीने पहले से ही बनाई जाती हैं, जबकि विशेषज्ञों के अनुसार, मिठाई 24 घंटे के भीतर ही खाने योग्य रहती है। जनता की ओर से लगातार मांग की जा रही है कि त्योहारों पर मिलावटखोरी पर कड़ा अंकुश लगाया जाए और दोषी विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि त्योहार की मिठास को स्वास्थ्य के लिहाज से सुरक्षित रखा जा सके। वहीं दूसरी ओर, दीपावली के दौरान घटिया गुणवत्ता के पटाखों और कालाबाजारी ने प्रदूषण का स्तर और बढ़ा दिया है। प्रशासन की अनदेखी से हवा की गुणवत्ता में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। पर्यावरण संरक्षण के सभी दावे इस पर्व पर विफल नजर आए हैं।
जनता की ओर से प्रशासन से आग्रह है कि दीपावली के दौरान बिकने वाली खाद्य सामग्रियों और पटाखों पर सख्त निगरानी रखी जाए। यह आवश्यक है कि त्योहारों की खुशियों के साथ-साथ स्वास्थ्य और पर्यावरण की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो। दीपावली सिर्फ रौशनी और उल्लास का पर्व नहीं है, बल्कि इसे सेहत और स्वच्छता के साथ मनाना ही इसकी असली भावना को जीवित रखेगा।

.jpeg)
.jpeg)