रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र में कानून को ठेंगा दिखाने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। गढ़ निवासी कृष्ण कुमार गुप्ता पर उनके चचेरे भाइयों ने प्राणघातक हमला किया। यह घटना आज सुबह गढ़ लौरी मोड़ पर करीब 9 बजे हुई।
हमले का कारण
बताया जा रहा है कि दीवानी न्यायालय में केस हारने के बाद आरोपियों ने बौखलाहट में यह हमला किया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि दिनेश गुप्ता, प्रिंस गुप्ता और राहुल गुप्ता ने उन्हें जबरन पकड़कर मारपीट की।
घटना का विवरण
पीड़ित ने बताया कि वह घर में सफाई कर रहे थे, तभी तीनों आरोपियों ने अचानक हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग और उनके बेटे अर्पित गुप्ता वहां पहुंचे। अर्पित ने किसी तरह अपने पिता को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया और गढ़ थाने पहुंचाया।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने पीड़ित को उपचार और मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगेव भेजा। इसके बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 323 और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पीड़ित का बयान और मांग
पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने प्रशासन से निवेदन किया है कि आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो उनके परिवार पर फिर से हमला हो सकता है।
प्रशासन के प्रति पीड़ित का निवेदन है कि
इस घटना से क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाती है। पीड़ित ने न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है। प्रशासन से अपेक्षा है कि दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों

