सर्वजन हितार्थ फाउंडेशन के गठन पर बैठक संपन्न
विंध्य वसुंधरा समाचार शैलेन्द्र मिश्रा
रीवा, 22 जनवरी 2025 – समाज के समग्र विकास एवं जनकल्याण के उद्देश्य से सर्वजन हितार्थ फाउंडेशन के गठन पर विचार-विमर्श हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक एस.आर.जी. कंप्यूटर सेंटर, प्रेम किरण गुप्ता मार्केट, गढ़, जिला रीवा (मध्यप्रदेश) में संध्या 5:30 बजे से 6:30 बजे तक आयोजित की गई।
बैठक में नगर के प्रमुख समाजसेवियों, व्यवसायियों, शिक्षाविदों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को लाभ पहुंचाने के लिए एक सशक्त संस्था की स्थापना करना था, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्थान के क्षेत्रों में कार्य करेगी।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी ने कहा कि सर्वजन हितार्थ फाउंडेशन समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों की सेवा के लिए एक महत्वपूर्ण पहल होगी। उन्होंने फाउंडेशन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य शिक्षा के प्रसार, स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने संस्था के गठन को लेकर अपने लिखित एवं मौखिक सुझाव प्रस्तुत किए। फाउंडेशन के स्वरूप, कार्यप्रणाली, संभावित चुनौतियों और समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने सहमति व्यक्त की कि संस्था को विधिवत रूप से पंजीकृत कर कार्य प्रारंभ किया जाए।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि संस्था के कार्यों में पारदर्शिता और जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए एक संचालन समिति का गठन किया जाएगा, जो आगामी योजनाओं पर अमल करेगी।
गणमान्य नागरिकों ने बैठक के दौरान कहा कि इस संस्था के गठन से समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा और वंचित वर्गों को सशक्त बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जाएंगे। सभी उपस्थितजनों ने संस्था को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
बैठक के अंत में आभार प्रदर्शन करते हुए लोगों ने अपने विचार स्पष्ट किया कि कि समाज के कल्याण के लिए एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है और सर्वजन हितार्थ फाउंडेशन इस दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।


