शोक संवेदना एवं न्याय की मांग
मऊगंज जिले की हनुमना तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत रमनगरी के गडरा गांव (थाना शाहपुर) निवासी सनी द्विवेदी एवं SAF के शहीद ASI रामचरण गौतम के दुखद निधन पर हम गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
हम किसी भी प्रकार की जातिवादी मानसिकता का समर्थन नहीं करते, किंतु यदि किसी जाति विशेष के आधार पर अन्याय होता है, तो हम अपने समाज के साथ खड़े होकर उसका घोर विरोध करेंगे। सनी द्विवेदी पर मात्र शक के आधार पर हत्या का आरोप लगाकर उनकी नृशंस हत्या कर दी गई, जबकि पुलिस पहले ही इस मामले को दुर्घटना मानकर विवेचना कर रही थी।
किसी निर्दोष व्यक्ति की हत्या करना कितना न्यायसंगत है? यह बेहद गंभीर चिंता का विषय है। हम यह मांग करते हैं कि सनी द्विवेदी की हत्या में संलिप्त दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई की जाए और उनके परिवार को सरकार द्वारा उचित सहायता एवं जीवनयापन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यदि सरकार इस ओर ध्यान नहीं देती, तो हम न्याय के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेंगे और सरकार को जगाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
जय परशुराम!
संजय पांडे


