हनुमना की प्राजंलि गुप्ता का उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में चयन, परिवार और समाज में खुशी की लहर
मऊगंज जिले के हनुमना नगर वार्ड क्रमांक 10 निवासी धनंजय गुप्ता की पुत्री प्राजंलि गुप्ता का उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर परिवार सहित पूरे समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है।
चयन की जानकारी मिलते ही नगर एवं समाज के लोगों ने प्राजंलि गुप्ता को बधाई दी। इस अवसर पर समाजसेवी दीनानाथ गुप्ता, बृजेश गुप्ता, शिव प्रसाद (पूर्व प्रधान), पूर्व नगर अध्यक्ष सोनू, आशुतोष गुप्ता (पूर्व उपाध्यक्ष), मोहनलाल कचेर, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी सुदामा लाल गुप्ता, पूर्व पार्षद बबलू टाल वाले, बच्चा घड़ी वाले मकसूदन गुप्ता, जनार्दन गुप्ता, विवेक गुप्ता, ऑनलाइन रंगनाथ गुप्ता (बोक्खे), श्यामजी गुप्ता, निलेश केसरी, बच्चा, सेवानिवृत्त प्रोफेसर शंकर लाल मास्टर, शैलजा गुप्ता (नगर उपाध्यक्ष प्रतिनिधि), शरद जय गुप्ता, केडी शुक्ला, सेवानिवृत्त मुन्नालाल मास्टर, रामकृष्ण मास्टर, सेवा नियुक्त प्रोफेसर नारायण दास गुप्ता उर्फ मुंडल मास्टर, अंकुश सोंधिया खटखरी, समाजसेवी राजू गुप्ता, दिलीप गुप्ता, राजेश गुप्ता (टिंकल), संपत दास गुप्ता, सरोज गुप्ता, श्याम बाबू गुप्ता, श्रीराम लाइट हाउस, वाहन कर्मचारी संघ के सुरेश कुमार गुप्ता एवं राजेश गुप्ता उर्फ बद्दै सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

