मऊगंज पुलिस ने सायबर फ्रॉड करने वाले 03 शातिर आरोपियों को राजस्थान के जिला अलवर से किया गिरफ्तार
रीवा : पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन साकेत प्रकाश पांडेय के निर्देशन में मऊगंज SP श्रीमती रसना ठाकुर के मार्गदर्शन में श्रीमती अंकित सुल्या एसडीओपी मऊगंज के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा दिनांक 08/01/2025 को सायबर फ्रॉड के तीन आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया गया है,
घटना कि जानकारी देते हुए मऊगंज पुलिस ने बताया कि.. मृतिका श्रीमति रेशमा पाण्डेय पति विनायक प्रसाद पाण्डेय उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 12 घुरेहटा थाना मऊगंज की दिनांक 05/01/2025 को जहर खाने से एसजीएमएच रीवा में उपचार के दौरान मृत्यु होने की सूचना पर थाना मऊगंज में मर्ग क्रमांक 01/25 धारा 194 BNSS कायम कर जाँच पर से अपराध क्र. 18/25 धारा 308(3), 318(4), 108, 351(2) BNS 660, 66 (D) IT ACT का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया, विवेचना में मृतिका के मोबाइल नंबर पर दिनांक 17/12/2024 से 05/01/2025 के मध्य अज्ञात सायबर ठगो द्वारा मृतिका को पुराने सिक्को के एवज में पैसे देने का लालच देकर कई बार पैसो का ट्रान्जैक्शन कराया गया,
मृतिका द्वारा पैसे देने से मना करने पर अज्ञात आरोपियो के द्वारा गिरफ्तार करने की धमकी दी गई थी, जिससे प्रताड़ित होकर महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली, विवेचना दौरान अज्ञात आरोपियो का जिला अलवर राजस्थान का निवासी होना पता चलने पर पता तलाश हेतु टीम का गठन कर राजस्थान भेजा गया, पुलिस टीम के अलवर राजस्थान पहुँच कर सायबर सेल की मदद से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर अलवर के न्यायालय में पेश कर ट्रान्जिट रिमाण्ड प्राप्त किया गया,
गिरफ्तार आरोपी…
(1) साहिल खान/ पिता मसरू खान उम्र 22 वर्ष निवासी निनाली थाना रामगढ़ जिला अलवर राजस्थान,
(2) मुनफेद खान पिता नसीर खान उम्र 18 वर्ष निवासी सोनागढ थाना रामगढ़ जिला अलवर,
(3) फरदीन खान पिता नसीर खान उम्र 22 वर्ष निवासी सोनागढ थाना रामगढ़ जिला अलवर,
उक्त कार्यवाई में सराहनीय भूमिका…
कार्य. उप निरी. अनन्त विजय सिहं, स.उ.नि. सतेन्द्र सिहं, प्र.आर. राजेन्द्र सिहं, सायबर सेल प्र.आर. विमल, आर. नितिन शुक्ला, आर. सुरेश यादव, आर. बीरभद्र सिहं, म.आर. 40 काजल भुजवा, आर. 120 आजय मौर्य, आर. नीलेश सिहं, आर. पवन मेड़ा, आर. धर्मराज प्रजापति,

