अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ जिला रीवा द्वारा नव वर्ष मिलन समारोह का भव्य आयोजन
समाज के उत्थान के लिए राजनीति में भागीदारी आवश्यक - विधायक नरेन्द्र प्रजापति
रीवा, 12 जनवरी 2025
अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ जिला रीवा द्वारा अंग्रेजी नव वर्ष 2025 के अवसर पर भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधानसभा मनगवां के विधायक इन्जीनियर नरेन्द्र प्रजापति ने समाज के विकास और उत्थान के लिए राजनीति में सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा, "समाज का हाथ पकड़कर ही कोई भी व्यक्ति आगे बढ़ सकता है। जब तक हमारा प्रतिनिधित्व विधानसभा और संसद में नहीं होगा, तब तक समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। राजनीति ही वह चाभी है जिससे सभी समस्याओं का समाधान संभव है।"
कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ एवं उत्कृष्ट समाजसेवियों को विधायक नरेन्द्र प्रजापति द्वारा शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। साथ ही समाज के उत्थान एवं सेवा में समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया गया।
विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति:
इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व विधायक पंचूलाल प्रजापति, पूर्व विधायिका श्रीमती पन्ना बाई प्रजापति, बम्भोली प्रसाद प्रजापति, स्व. रामचरण प्रजापति (पूर्व जिला अध्यक्ष), स्व. राजीव लोचन प्रजापति (झुरहवा), पूर्व जिला अध्यक्ष लालमणि प्रजापति (सेनुआ), संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बी.पी. प्रजापति, संरक्षक डॉ. आर.बी. प्रजापति, महावीर प्रजापति, राममिलन प्रजापति (जिला अध्यक्ष मऊगंज), प्रदेश युवा संगठन के अध्यक्ष मनमोहन प्रजापति, डॉ. बुद्धीलाल प्रजापति, डीपी प्रजापति (प्राचार्य), राममणि प्रजापति (सेमरिया), महेश प्रजापति (अध्यक्ष, नशा उन्मूलन संघर्ष समिति), शारदा प्रजापति (शिवपुर्वा), दिनेश प्रजापति (एपीएसयू), रकमलाल प्रजापति, मेवालाल प्रजापति, डॉ. जयराम दास प्रजापति, सुरेश प्रजापति, श्रीमती दिव्या प्रजापति, श्रीमती प्रिया प्रजापति, श्रीमती विमला प्रजापति, श्रीमती श्यामा प्रजापति, कुमारी निधि प्रजापति, श्रीमती किरण प्रजापति, शिवनाथ प्रजापति (पोस्टमैन), डॉ. तपन प्रजापति, मोरध्वज प्रजापति (पूर्व सरपंच), धर्मेन्द्र प्रजापति, नारायण प्रजापति, महेन्द्र प्रजापति, रजनीश प्रजापति, बीडी प्रजापति (एडवोकेट), उमेश बबलू प्रजापति, रामदरश प्रजापति, हरीश प्रजापति, वीरेन्द्र प्रजापति, रज्जन प्रजापति एवं रामहित प्रजापति सहित सैकड़ों प्रजापति समाज के सदस्य उपस्थित रहे।
सभी सम्मानित अतिथियों ने समाज के सर्वांगीण विकास हेतु सहयोग का आश्वासन दिया और युवाओं से समाज में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य:
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्यों का सम्मान करना और समाज में एकता एवं जागरूकता लाना था। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने समाज की बेहतरी के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
संपर्क:
इन्जीनियर नरेन्द्र प्रजापति
विधायक, विधानसभा मनगवां (73)
मो. 9425846895

