प्रयागराज में यात्रियों की भारी भीड़, रीवा प्रशासन ने संभाली व्यवस्था
रीवा प्रयागराज, 8 फरवरी 2025: प्रयागराज में तीर्थयात्रियों की अचानक बढ़ी भीड़ से प्रशासन को यातायात प्रबंधन के लिए अलर्ट मोड पर आना पड़ा। सुबह 9:00 बजे प्रयागराज प्रशासन ने मध्य प्रदेश के रीवा प्रशासन को सूचना दी कि भीड़ को कुछ समय के लिए नियंत्रित किया जाए, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके।
रीवा प्रशासन की त्वरित प्रतिक्रिया, यात्रियों को कुछ देर रोका गया
रीवा प्रशासन ने तुरंत सजगता दिखाते हुए चाकघाट, सोहागी, कलवारी मोड़, मढ़ी सहित कई महत्वपूर्ण स्थलों पर यात्रियों को कुछ देर के लिए रोका। इस दौरान प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा का भी ध्यान रखा गया और पानी व चाय की व्यवस्था की गई।हालांकि, 45 मिनट बाद पुनः प्रयागराज प्रशासन से निर्देश प्राप्त हुआ कि रोके गए यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया जाए। इसके बाद मध्य प्रदेश के रीवा जिला प्रशासन द्वारा तीर्थयात्रियों को पुनः यात्रा की अनुमति दी गई।
राष्ट्रीय राजमार्ग-30 से गुजर रहे थे यात्री, 6 राज्यों के लोग शामिल
प्रयागराज में इस अप्रत्याशित भीड़ का असर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर भी देखने को मिला। इस मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों में लगभग 6 राज्यों के श्रद्धालु शामिल थे।
शुरुआत में माना जा रहा था कि अमावस्या पर्व और महाशिवरात्रि के बाद भीड़ कम हो जाएगी, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से भीड़ इतनी अधिक बढ़ गई कि यह बड़े पर्वों की तुलना में भी अधिक प्रतीत हुई। प्रति घंटे नेशनल हाइवे 30 से 1200 से अधिक प्रति घंटे चार पहिया वाहने गुजर रही है। सूत्रों द्वारा यह बताया गया हालांकि इसकी पुष्टि किसी अधिकारी द्वारा नहीं की गई है। कुछ लोगों का कहना है कि उनकी संख्या 2000 से पार है। इसकी पुष्टि तो स्थानीय टोल प्लाजा सोहागी सहित चारों तरफ टोल प्लाजाओं से विस्तार से जानकारी प्राप्त हो सकती है।
पार्किंग स्थल हुए फुल, आवागमन प्रभावित
अचानक बढ़ी भीड़ के कारण प्रयागराज के सभी पार्किंग स्थल पूरी तरह भर गए। रोडों पर वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी, जिससे प्रशासन को यातायात को नियंत्रित करने के लिए प्रयागराज के चारों ओर के मार्गों को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।
11:30 बजे तक जारी रहा यातायात नियंत्रण
समाचार लिखे जाने तक सुबह 11:30 बजे तक प्रशासन द्वारा वाहनों को नियंत्रित रूप से छोड़ा जा रहा था। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में भीड़ प्रबंधन के तहत सोहागी, कलवारी, गंगेव और मनगवा के रास्तों से यात्रियों को क्रमशः आगे भेजा गया।
प्रशासन की सतर्कता से टली अव्यवस्था
प्रयागराज प्रशासन द्वारा समय पर रीवा प्रशासन को सूचना देने और रीवा प्रशासन की त्वरित प्रतिक्रिया से किसी भी अप्रिय घटना को टालने में सफलता मिली। प्रशासन की इस सजगता से यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकी और यातायात अव्यवस्था से बचा जा सका।अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अगले कुछ दिनों में प्रयागराज में यात्रियों की भीड़ में और इजाफा होता है या स्थिति सामान्य हो पाती है।
रिपोर्ट: [संजय पाण्डेय], [विंध्य वसुंधरा समाचार रीवा ]


