गढ़ में युवक के साथ मारपीट और लूट, पुलिस में शिकायत दर्ज
गढ़, 8 फरवरी 2025: गढ़ थाना क्षेत्र के मालवास तालाब देवी मंदिर के पास बीती रात 7 फरवरी को लगभग 8:30 बजे एक युवक के साथ मारपीट और लूटपाट की घटना सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने युवक को रास्ते में घेरकर बेल्ट से पीटा और उसका मोबाइल व पैसे छीन लिए।
घटना का विवरण
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सचिन गुप्ता, पिता राजा राम गुप्ता, निवासी भटवा, थाना गढ़, चौकी लालगांव, शनिवार रात गढ़ पंजाबी ढाबा से चाउमिन लेकर घर जा रहा था।
जब वह मालवास तालाब देवी मंदिर के पास पहुंचा, तभी करीब 10 अज्ञात लोगों ने उसे घेर लिया और बेरहमी से मारपीट की, जिससे कमर, पीठ और आंख के पास चोटें आईं।
बदमाशों ने मोबाइल और पैसे लूटकर मोबाइल बंद कर दिया,
गढ़ थाने में शिकायत दर्ज
घटना के बाद पीड़ित भय के कारण रातभर घर में रहा और 8 फरवरी को अपने पिता के साथ गढ़ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
इलाके में बढ़ते अपराध से लोग चिंतित
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। क्षेत्र में लूट और मारपीट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है।
क्या पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई?
अब यह देखना होगा कि पुलिस अपराधियों पर क्या कार्रवाई करती है और सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
[संजय पाण्डेय], विंध्य वसुंधरा समाचार रीवा )
