लोकल यूथ सर्वेयरों ने उठाई आवाज 10 माह से नही मिला मानदेय, पहचान और स्थायी रोजगार की उठाई मांग
मध्यप्रदेश में डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत मिशन को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे लोकल यूथ सर्वेयरों ने अब लोकल यूथ महासंघ प्रदेश अध्यक्ष , एवं जिला अध्यक्ष के निर्देशन में अपनी समस्याओं को लेकर आवाज़ बुलंद की है। मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय कृषि एवं पंचायत राज मंत्री को संबोधित एक ज्ञापन में इन युवाओं ने अपनी प्रमुख समस्याओं और मांगों को सामने रखा है। इन युवाओं को राजस्व विभाग द्वारा जुलाई 2024 में भू-अभिलेख पोर्टल के माध्यम से डिजिटल कॉप सर्वे कार्य के लिए नियुक्त किया गया था। इनका आरोप है कि उन्होंने सीमित संसाधनों और विकट परिस्थितियों के बावजूद सरकार द्वारा सौंपे गए कार्य – जैसे फार्मर आईडी, भू-स्वामी KYC, सीमांकन व अन्य सर्वेक्षण – पूरी ईमानदारी से पूरे किए, लेकिन आज तक उन्हें मेहनताना नहीं मिला।
ज्ञापन में प्रमुख मांगे इस प्रकार हैं:-
1 — लोकल यूथ सर्वेयर को डिजिटल क्रॉप सर्वे खरीफ 2024, रवी 2025 एवं फार्मर आईडी कार्य का पारिश्रमिक
भुगतान जल्द प्रदान किया जावे ।
2 — लोकल यूथ सर्वेयर को राजस्व कार्यालय से पहचान पत्र ( ID Card ) उपलब्ध करवाया जावे ।
3 — लोकल यूथ सर्वेयर को 8 रुपए प्रति खसरे की जगह मासिक मानदेय प्रदान किया जावे ।
4 — लोकल यूथ सर्वेयर को शासन द्वारा दुर्घटना सुरक्षा बीमा प्रदान किया जावे ।
5 — लोकल यूथ सर्वेयर को ग्राम रोजगार सहायक की तर्ज पर राजस्व सहायक का दर्जा दिया जावे ।
6 — लोकल यूथ सर्वेयर को शासन द्वारा मौसम आधारित सुरक्षा कवच ( रेनकोट, छाता, लोंग शूज, )
आदि उपलब्ध करवाया जावे।
7 — राजस्व से संबंधित किसानों के सभी कार्य लोकल यूथ सर्वेयर के माध्यम से ही करवाए जावे ।
8 — लोकल यूथ सर्वेयर की नई भर्ती पर तत्काल रोक लगाई जावे एवं लोकल यूथ सर्वेयर को बिना किसी
ठोस कारण के
हटाया जावे।
9 — लोकल यूथ सर्वेयरकी आईडी पर परिमार्जन, सीमांकन, एवं ROR Kyc के विकल्प जोड़े जावे ।
10 — लोकल यूथ सर्वेयर के फार्मर सहायक MP App में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए
आधार आधारित OTP तथा फिंगर प्रिंट प्रमाणीकरण के विकल्प को शामिल किया जावे ।

