गढ़ के राजा का भव्य आगमन : लोरी मोड़ पर गूँजा गणेश उत्सव का जयघोष
रीवा। गणेश चतुर्थी पर्व पर गढ़ थाना अंतर्गत एनएच-27 स्थित लोरी मोड़ का हर बार की तरह इस बार भी श्रद्धा और भक्ति का केंद्र बन गया है। श्री सिद्ध विनायक समिति "गढ़ के राजा" तथा ग्रामवासियों के सामूहिक प्रयासों से बुधवार 27 अगस्त को भगवान गणेशजी की भव्य प्रतिमा का आगमन हुआ। सुबह 10 बजे शोभायात्रा के साथ प्रतिमा का नगर में स्वागत किया गया और दोपहर 12 बजे मंत्रोच्चार व वैदिक विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई। प्रतिमा स्थापना के साथ ही पूरे क्षेत्र में आस्था और उल्लास का वातावरण व्याप्त हो गया।
पूरे 10 दिनों तक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम
आयोजकों ने बताया कि 27 अगस्त से 6 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे एवं शाम 8 बजे सामूहिक आरती होगी, जिसमें श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रहेगी।
2 सितंबर को महाप्रसादीऔर महा आरती का आयोजन शाम 8 बजे से किया जाएगा।
5 सितंबर को विशाल भंडारा दोपहर 2 बजे से किया जाए गा, जिसमें स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ बाहर से आए भजन गायक मंडलियाँ अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे।
6 सितंबर को भ्रमण नगर किया जाए गा शाम 4 बजे से।
7 सितंबर को प्रातः 10 बजे गणेश विसर्जन किया जाए गा
गढ़ के राजा बना आकर्षण का केंद्र
भगवान गणेश की प्रतिमा को विशेष रूप से सजाया गया है। लोरी मोड़ स्थित आयोजन स्थल पर आकर्षक लाइटिंग, रंगीन झालरों और फूलों की सजावट से पूरा क्षेत्र दैदीप्यमान हो उठा है। शाम को जब आरती होती है तो भक्तों की भीड़ और प्रकाश सज्जा का अद्भुत संगम दृश्य को भव्य बना देता है।
भक्तों में उत्साह और उमंग
ग्रामवासियों का कहना है कि गणेश उत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि यह सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक भी है। आयोजन समिति ने बताया कि पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु इस उत्सव में शामिल हो रहे हैं। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी मिलकर प्रतिदिन की आरती और कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता निभा रहे हैं।
सुरक्षा और व्यवस्थाओं की तैयारिया
आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, बैठने की व्यवस्था और रोशनी का विशेष ध्यान रखा गया है। भीड़-भाड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और समिति के सदस्य सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए सक्रिय रहेंगे।
आयोजकों की अपील
श्री सिद्ध विनायक समिति एवं ग्रामवासियों ने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार सहित इस आयोजन में शामिल होकर भगवान गणेशजी की आराधना करें और धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सफल बनाएं। समिति का कहना है कि श्रद्धालुओं की उपस्थिति से यह पर्व और भी खास बन जाएगा



