नागपुर से गिरफ्तार बलात्कार का आरोपी, जेल भेजा गया
थाना नईगढ़ी पुलिस ने बलात्कार के एक गंभीर मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए आरोपी को नागपुर (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, फरियादिया द्वारा थाना नईगढ़ी में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपी शिवकुमार प्रजापति पिता छोटेलाल प्रजापति निवासी ग्राम दुवगंवा थाना हनुमना जिला मऊगंज (म.प्र.) लगातार उसे फोन पर शादी का झांसा देता था। इसी बहाने उसने पहले 24 दिसंबर 2024 को बहुती पुलिया के पास बहुती कूड़ा क्षेत्र में पीड़िता से छेड़छाड़ की। इसके बाद 20 फरवरी 2025 को आरोपी ने स्कूल के पास से जबरन पीड़िता को उठाकर जुडमनिया ले जाकर शादी का झांसा देते हुए डरा-धमकाकर कई बार बलात्कार किया और जान से मारने की धमकी दी।
घटना के बाद पीड़िता को उसके घर छोड़ दिया गया, जिसके बाद उसने साहस जुटाकर 24 अगस्त 2025 को थाना नईगढ़ी में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की प्रासंगिक धाराओं एवं पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की।
जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी फरार होकर नागपुर (महाराष्ट्र) में छिपा है। सूचना पर थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर ने विशेष टीम गठित की। टीम ने तकनीकी और साइबर साक्ष्यों की मदद से आरोपी का पता लगाते हुए नागपुर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
शिवकुमार प्रजापति पिता छोटेलाल प्रजापति, निवासी ग्राम दुवगंवा थाना हनुमना, जिला मऊगंज (म.प्र.)
विशेष योगदान
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर, उपनिरीक्षक ए.पी. मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक नारायण प्रसाद पाण्डेय, आरक्षक अंकित सिंह (132), पंकज शुक्ला (60) तथा साइबर आरक्षक भावेश द्विवेदी का विशेष योगदान रहा।
यह सफलता पुलिस अधीक्षक मऊगंज आर.एस. प्रजापति, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मऊगंज विक्रम सिंह परिहार एवं एसडीओपी मऊगंज श्रीमती सचि पाठक के मार्गदर्शन में मिली।

