रीवा पुलिस का बड़ा एक्शन: बैकुण्ठपुर में कोरेक्स तस्कर गिरफ्तार, सरगना जीतेन्द्र और सनी फरार
रीवा | रीवा पुलिस ने एक बार फिर नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए बैकुण्ठपुर क्षेत्र से बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध नशीली कफ सीरप कोरेक्स की तस्करी कर रहे आरोपी को दबोच लिया। कार्रवाई रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी सिरमौर के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी निरीक्षक जे.पी. पटेल के नेतृत्व में की गई।
1. आरोपी की गिरफ्तारी और जब्ती
सूचना पर घेराबंदी कर बैकुण्ठपुर निवासी स्वदीप रावत उर्फ लकी (वार्ड नं. 03) को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 20 सीसी कोरेक्स सीरप, जिसकी कीमत लगभग ₹6,000, बरामद की गई।
2. तस्करी का नेटवर्क
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पिछले 3-4 माह से नशे का कारोबार कर रहा था। यह धंधा वह अपने परिचित मामा उर्फ जीतेन्द्र सिंह और उसके पुत्र सनी सिंह के कहने पर करता था। आरोपी ने बताया कि 26 अगस्त को सनी सिंह ने उसे एक पेटी कोरेक्स सीरप दी थी, जिसमें से 100 सीसी बेच चुका था और शेष 20 सीसी बेचते वक्त पकड़ा गया।
3. कानूनी कार्रवाई
स्वदीप रावत उर्फ लकी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 21, 22, 29 और औषधि नियंत्रण अधिनियम की धारा 5/13 के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। वहीं, फरार आरोपी मामा उर्फ जीतेन्द्र सिंह और सनी सिंह की तलाश जारी है।
4. पुलिस की सख्ती से तस्करों में खौफ
नशे के खिलाफ बैकुण्ठपुर थाना पुलिस द्वारा बीते दो माह से लगातार की जा रही कार्रवाइयों की एसपी विवेक सिंह ने प्रशंसा की है। इस सख्ती से तस्करों में खौफ का माहौल है।
5. टीम की सराहनीय भूमिका
कार्रवाई में उप निरीक्षक आर.एस. बागरी, प्रधान आरक्षक राजरूप साकेत, आरक्षक शशांक यादव और आशुतोष मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


