मैहर में बड़ा सड़क हादसा टला
जय हनुमान ट्रैवल्स की बस ब्रेक फेल होने से बिजली खंभे व पत्थर से टकराई
मैहर। शहर में आज सुबह बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार जय हनुमान ट्रैवल्स की एक यात्री बस का अचानक ब्रेक फेल हो गया, जिसके चलते बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई और फिर पास ही पड़े बड़े पत्थर पर चढ़कर रुक गई।
गनीमत रही कि हादसे के समय बस खाली थी और सामने से कोई अन्य वाहन या राहगीर नहीं था। यदि उस समय सामने भीड़ या वाहन मौजूद रहते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
बस को भारी नुकसान
हादसे में बस के अगले हिस्से को भारी नुकसान पहुँचा है। घटना स्थल पर अचानक बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रशासन की तत्परता
घटना की सूचना मिलते ही मैहर के जेई ने एहतियातन इलाके की बिजली लाइन बंद कराई, ताकि किसी तरह की जानमाल की क्षति न हो। वहीं, जानकारी मिलने पर मैहर टीआई अनिमेष द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और स्थिति पर नियंत्रण पाया।
चालक की समझदारी से टला बड़ा हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस चालक ने बेहद समझदारी का परिचय देते हुए वाहन को सड़क किनारे मोड़कर बिजली के खंभे और पत्थर से टकराकर रोक दिया। उसकी त्वरित सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया और कई जिंदगियाँ बच गईं।


