रीवा जिले में 5 डबल लॉक केन्द्रों व 37 समितियों से किसानों को खाद का वितरण 11 सितम्बर को पहुंचेगी यूरिया की नई रैक, 2643 टन खाद उपलब्ध होगी
रीवा। जिले में किसानों की जरूरतों को देखते हुए पिछले एक सप्ताह से खाद की नियमित आपूर्ति की जा रही है। इस समय विशेष रूप से यूरिया खाद की अधिक मांग बनी हुई है। किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए सहकारी समितियों, डबल लॉक वितरण केन्द्रों तथा निजी विक्रेताओं के माध्यम से वितरण कार्य लगातार जारी है।
डबल लॉक केन्द्रों पर वितरण
9 सितम्बर को विपणन संघ के 5 डबल लॉक केन्द्रों – करहिया मंडी रीवा, उमरी, चाकघाट, गुढ़ एवं जवा – के साथ-साथ 37 सहकारी समितियों तथा 2 इफको बाजार केन्द्रों से किसानों को खाद बांटी गई।
चोरहटा केन्द्र से 1224 किसानों को 224 मीट्रिक टन खाद वितरित की गई। यहाँ अभी 281 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है।
गुढ़ में 355 किसानों को 65 मीट्रिक टन खाद दी गई, शेष स्टॉक 126 मीट्रिक टन है।
उमरी केन्द्र पर 273 किसानों को 35 मीट्रिक टन खाद दी गई, जहाँ अभी 122 मीट्रिक टन शेष है।
जवा में 189 किसानों को 43 मीट्रिक टन खाद का वितरण हुआ, यहाँ 147 मीट्रिक टन शेष है।
चाकघाट केन्द्र से 254 किसानों को 42 मीट्रिक टन खाद बांटी गई, शेष उपलब्धता 160 मीट्रिक टन है।
इन केन्द्रों पर कुल 2295 किसानों को 409 मीट्रिक टन खाद वितरित की गई, जबकि 836 मीट्रिक टन खाद का स्टॉक अभी शेष है। चाकघाट में लगभग 20 और करहिया में 200 किसानों को खाद दी जानी बाकी है।
इफको बाजार वितरण
मनगवां इफको ई-बाजार में भी किसानों को खाद दी गई। यहाँ 250 किसानों को 24 मीट्रिक टन यूरिया का वितरण किया गया।
नई खेप जल्द
प्रशासन के अनुसार 11 सितम्बर को रीवा रेलवे स्टेशन पर यूरिया खाद की एक और रैक पहुंचेगी, जिसमें 2643 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध होगा। इससे जिलेभर में खाद की आपूर्ति और सुचारू हो सकेगी।
समितियों में उपलब्ध खाद
किसानों की सुविधा के लिए विभिन्न सहकारी समितियों में भी खाद का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।
रीवा जिले की समितियाँ – कुठिला में 126, त्योंथर में 2, लूक में 3, बेलवा पैकान में 2, खीरा में 11, लक्ष्मणपुर में 3, डभौरा में 5, दोदर में 6, तिलखन में 10, मझियार में 11, बरौ में 14, बांस व सिलपरा में 2-2, बम्हनगवां में 15 और मड़वा में 22 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है।
मऊगंज जिले की समितियाँ – पटपरा में 27, पाड़र में 26, बरहटा में 29, झलवार में 18, शिवराजपुर में 14, बांधवा में 10, भीर में 7, कैलाशपुर में 6, पटेहरा और खटखरी समितियों में 2-2 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है।

