गढ़ क्षेत्र से 14 वर्षीय बालक लापता — परिवार व्याकुल, पुलिस व जनसहयोग की अपील
मऊगंज जिला अंतर्गत थाना लौर क्षेत्र से एक नाबालिग बालक के लापता होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुलदीप साहू, पिता लल्लू साहू, उम्र लगभग 14 वर्ष, निवासी उमरिया, पोस्ट फुलहा, थाना लौर, जिला मऊगंज (म.प्र.), आज दिनांक 15 अक्टूबर 2025, मंगलवार की सुबह अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा।
परिजनों ने बताया कि सुबह लगभग 11:30 बजे कुलदीप को गढ़ क्षेत्र में साइकिल पर जाते हुए देखा गया था, उसके बाद से उसका कोई अता-पता नहीं है। परिवारजन, रिश्तेदार और स्थानीय लोग उसकी तलाश में जगह-जगह भटक रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।
लापता बालक का विवरण इस प्रकार है —
➡️ नाम: कुलदीप साहू
➡️ पिता का नाम: लल्लू साहू
➡️ उम्र: 14 वर्ष
➡️ निवास: उमरिया, पोस्ट-फुलहा, थाना-लौर, जिला-मऊगंज
➡️ रंग: गेहुआ
➡️ लंबाई: लगभग 4 फुट
➡️ विशेष जानकारी: सुबह स्कूल जाने के लिए निकला था, आखिरी बार गढ़ में साइकिल पर देखा गया।
परिवार ने पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है और साथ ही आम जनता से सहयोग की अपील की है। परिजनों का कहना है कि कुलदीप सीधा-सादा और शांत स्वभाव का लड़का है। अचानक उसके लापता होने से परिवार में मातम का माहौल है।
परिवार ने नागरिकों से निवेदन किया है कि यदि किसी को कुलदीप के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो कृपया तुरंत निम्न मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें —
📞 9981122180, 9981409474, 8103086735

