मनगवां में धर्म और संस्कृति का संगम, विधायक के जन्मदिन पर भव्य आयोजन
मनगवां विधानसभा क्षेत्र क्रमांक–73 के विधायक इंजीनियर नरेन्द्र प्रजापति के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर क्षेत्र में धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करने हेतु एक भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर विशाल हिन्दू सम्मेलन, सुन्दरकाण्ड पाठ, वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान समारोह तथा भण्डारा (प्रसाद वितरण) का आयोजन किया गया है।
यह कार्यक्रम 25 जनवरी 2026, रविवार को दोपहर 11 बजे से ऐतिहासिक एवं धार्मिक आस्था के केंद्र सूरानाथ मंदिर परिसर, सूरा में संपन्न होगा। आयोजन समिति की ओर से क्षेत्र के समस्त नागरिकों, मातृशक्ति, युवाओं, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं को सपरिवार उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने का सादर आमंत्रण दिया गया है।
कार्यक्रम की शुरुआत सुन्दरकाण्ड पाठ से होगी, जिसमें भगवान राम और पवनपुत्र हनुमान की भक्ति-आराधना के माध्यम से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की जाएगी। इसके पश्चात विशाल हिन्दू सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें धर्म, संस्कृति, राष्ट्रबोध एवं सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर विचार रखे जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठ एवं सम्माननीय व्यक्तियों का सार्वजनिक सम्मान किया जाएगा, जिससे नई पीढ़ी को संस्कार एवं प्रेरणा मिलेगी। आयोजन के समापन पर भव्य भण्डारे में सभी श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।
आयोजन समिति ने बताया कि यह कार्यक्रम केवल जन्मोत्सव तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को जोड़ने, सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजने और एकता का संदेश देने का माध्यम है।
आयोजक मंडल
- सौखीलाल कोल, मण्डल अध्यक्ष, देवास (वि.स. मनगवां–73)
- मुकेश पटेल, मण्डल अध्यक्ष, सूरा (वि.स. मनगवां–73)
- अरूणेन्द्र मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष, मनगवां (वि.स. मनगवां–73)
- सुनील पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष, लालगांव (वि.स. मनगवां–73)
- अंशू सिंह, मण्डल अध्यक्ष, रामपुर (वि.स. मनगवां–73)
संयोजक
- विकास तिवारी, अध्यक्ष, जनपद पंचायत गंगेव, जिला रीवा
आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने एवं धार्मिक-सामाजिक एकता का परिचय देने की अपील की है।



