आम आदमी पार्टी ने मध्यप्रदेश में पदाधिकारियों की सूची जारी की
नई दिल्ली/भोपाल। आम आदमी पार्टी ने मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए अपने संगठनात्मक विस्तार को लेकर नई पदाधिकारियों की सूची जारी की है। यह घोषणा 26 मार्च 2026 को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय, नई दिल्ली से की गई।
जिसमें रीवा जिले से सत्यराज भारती गोस्वामी को जिला उपाध्यक्ष (डिस्ट्रिक्ट वाइस प्रेसिडेंट) नियुक्त किया गया है,
इस नियुक्ति पर सत्यराज भारती गोस्वामी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “आज मेरे लिए अत्यंत गर्व और जिम्मेदारी का क्षण है। मुझे आम आदमी पार्टी द्वारा जिला उपाध्यक्ष रीवा नियुक्त किया गया है। इसके लिए मैं पार्टी नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। यह केवल एक पद नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने की एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं विश्वास दिलाता हूँ कि पार्टी की नीतियों, विचारधारा और जनहित के मुद्दों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ जिले के हर कोने तक पहुँचाने का प्रयास करूँगा। मैं अपने सभी साथियों, शुभचिंतकों और वरिष्ठ नेताओं का भी धन्यवाद करता हूँ, जिनके सहयोग और विश्वास ने मुझे इस मुकाम तक पहुँचाया। आइए, हम सब मिलकर एक बेहतर, पारदर्शी और जनहितकारी राजनीति के निर्माण के लिए आगे बढ़ें।”
पार्टी के प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर और सह प्रभारी अखिलेश पति त्रिपाठी के हस्ताक्षर से जारी इस सूची में संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ बढ़ाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।
पार्टी नेतृत्व ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि वे संगठन को और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।



