सहकार भारती सीधी एवं सिंगरौली जिला इकाई की संयुक्त बैठक सम्पन्न, नए पदाधिकारी चुने गए
सीधी। सहकार भारती की सीधी एवं सिंगरौली जिला इकाई की संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभाग संगठन प्रमुख संजय पांडेय एवं प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषि शुक्ल की उपस्थिति रही। बैठक में संगठनात्मक संरचना को लेकर प्रदेश अध्यक्ष शेखर किबे जी के आदेशानुसार एवं संगठन मंत्री राधेश्याम जलक्षत्री जी की सहमति से मतैक्य निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई।
सीधी जिले के नव-निर्वाचित पदाधिकारी:
जिलाध्यक्ष: सुनील पाठक
जिला संगठन प्रमुख: ज्ञानेंद्र सिंह चौहान
जिला महामंत्री: कमला प्रसाद द्विवेदी
सिंगरौली जिले के नव-निर्वाचित पदाधिकारी:
जिलाध्यक्ष: सुशील कुमार शुक्ल
जिला संगठन प्रमुख: रूपेश कुशवाहा
जिला महामंत्री: शशि प्रकाश पांडेय (अधिवक्ता)
जिला महिला प्रमुख: रीना वर्मा

