रीवा गढ़ ब्रेकिंग
विंध्य वसुंधरा समाचार रीवा मध्यप्रदेश
गढ़ थाना क्षेत्र के गोरहा तलाव में 16 वर्षीय किशोर तालाब में डूबा, हालत गंभीर
रीवा (गढ़) गंगेव ब्लॉक थाना गढ़ क्षेत्र अंतर्गत गोरहा तलाव में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। 16 वर्षीय एक किशोर गांव के तालाब में नहाने गया था, जहां वह अचानक गहरे पानी में डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे किसी तरह बाहर निकाला और तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगेव ले जाया गया।
चिकित्सकों के अनुसार, किशोर की हालत बेहद गंभीर है और उसे प्राथमिक उपचार गंगेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चालू है।
इस हादसे के बाद गांव में शोक और चिंता का माहौल है। परिजन बेहद परेशान हैं।

