गढ़ थाना क्षेत्र के गोरहा तालाब में 16 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत, गांव में शोक की लहर
रीवा (गढ़)। गंगेव ब्लॉक अंतर्गत गढ़ थाना क्षेत्र के गोरहा तालाब में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 16 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान साहिल सेन पिता सुरेश सेन, निवासी गढ़ के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेन परिवार आज किसी विवाह समारोह की चौथी छुड़वाने के सिलसिले में गोरहा तालाब आया था। इसी दौरान साहिल तालाब में नहाने चला गया, लेकिन गहरे पानी में जाने के कारण वह डूब गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उसे तालाब से बाहर निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गंगेव ले जाया गया।
स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, जब तक साहिल को अस्पताल लाया गया, तब तक उसकी हालत अत्यंत गंभीर हो चुकी थी और उसका जीवन नहीं बचाया जा सका।
गोरहा तालाब में यह त पहली दुर्घटना है, जिसने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
इस हादसे ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि गर्मी के मौसम में बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतना कितना जरूरी है।


