मैहर दर्शन से लौटते समय हादसा: पत्रकार के परिवार की कार गढ़ ओवरब्रिज पर दुर्घटनाग्रस्त
NH-30 पर भीषण हादसा: नईगढ़ी ओवरब्रिज पर पत्रकार माधवेंद्र प्रताप सिंह के परिवार की कार अनियंत्रित हो कर डिवाइडर से टकराई, सात गंभीर घायल
राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 पर 13 जून 2025 की दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। गढ़-नईगढ़ी बायपास पर बने ओवरब्रिज पर उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से आए एक परिवार की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की स्थिति अत्यंत नाजुक बताई जा रही है।
दुर्घटना दोपहर लगभग 12:20 बजे घटी। कार UP32 JZ 0065 मैहर दर्शन के बाद रीवा होते हुए उत्तर प्रदेश लौट रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ओवरब्रिज की ढलान पर ड्राइवर का नियंत्रण हट गया और कार सीधी डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और भीतर बैठे सभी यात्री बुरी तरह घायल हो गए।
पत्रकार परिवार हादसे का शिकार
गाड़ी में मौजूद दस्तावेजों और पहचान पत्र से पता चला कि यह परिवार वरिष्ठ पत्रकार माधवेंद्र प्रताप सिंह का था, जो "इंडिया न्यूज़ 24×7" से जुड़े हैं। घटनास्थल पर एक प्रेस आईडी कार्ड भी मिला जिसमें प्रदेश अध्यक्ष, नेशनल जर्नलिस्ट यूनियन के रूप में उनका नाम दर्ज था।
संयोगवश, इसी मार्ग से त्योंथर की ओर से आ रहे त्योंथर SDM ने जब दुर्घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने बिना देर किए तत्काल वाहन रोककर घायलों को बाहर निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गंगेव पहुंचाया।
प्रशासन की तत्परता से राहत कार्य शुरू
घटना की जानकारी मिलते ही गढ़ थाना प्रभारी अवनीश पांडे, सहायक उप निरीक्षक के.एल. बागरी Hd वर्मा और मनगवा एसडीओपी प्रतिभा शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गंभीर रूप से घायलों को एंबुलेंस से उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गंगेव पहुंचाया और कुछ को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल रेफर किया गया।
दुर्घटनास्थल पर अफरा-तफरी, यातायात बाधित
हादसे के बाद ओवरब्रिज पर लंबा जाम लग गया। क्षतिग्रस्त वाहन को हटाने और रास्ता साफ करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
स्थानीय लोग बोले – यह ओवरब्रिज हादसों का केंद्र बनता जा रहा है
