नशीली कफ सीरप के साथ 2 आरोपी पकड़े गए, मनगवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई
नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए मनगवां पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। थाना प्रभारी गजेन्द्र सिंह धाकड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से अवैध नशीली कफ सीरप की 21 शीशियां और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम रघुनाथगंज निवासी सुशील कुमार गुप्ता (पिता सुमेश्वर प्रसाद गुप्ता, उम्र 48 वर्ष) अवैध नशीली कफ सीरप लेकर एनएच-135, सुअरहा फाटा रघुनाथगंज रोड पर बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है। इस दौरान वहां रंजीत कुमार विश्वकर्मा (पिता शिवकुमार विश्वकर्मा, उम्र 24 वर्ष, निवासी मझिगंवा) मोटरसाइकिल से पहुंचा और सफेद बोरी अपने कब्जे में लेकर खड़ा था।
जैसे ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा, दोनों आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन तगड़ी घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया गया। तलाशी लेने पर सफेद बोरी से 21 नग नशीली कफ सीरप की शीशियां बरामद हुईं।
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना मनगवां में अपराध क्रमांक 431/2025 दर्ज कर धारा 8, 21, 22 NDPS एक्ट तथा 5/13 औषधि नियामक अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी गई है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गजेन्द्र सिंह धाकड़, उपनिरीक्षक राजेश द्विवेदी, प्रधान आरक्षक जय सिंह, प्रधान आरक्षक अवनीत पांडेय, प्रधान आरक्षक आशीष सिंह, आरक्षक अमरीश सिंह एवं आरक्षक अजय सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में नशे के खिलाफ सख्त कदम माना जा रहा है। लगातार हो रही जब्ती से यह साफ है कि मनगवां पुलिस अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है।
यह कार्यवाही स्वागत योग है। किंतु क्या पुलिस और जिला प्रशासन इस नशे को पूर्तः रोकने में कामयाम होगे या 50 सीसी 100 सीसी नशीली सिरप पकड़ कर पीठ थपथपाते रहेंगे। क्या नशा माफियों की चैन और नशीली सिरप का हो रहा उत्पादन नष्ट करने में पुलिस एवं जिला प्रशासन कामयाब होगा कि नहीं। बीते दिन रीवा जिले में जो छात्रों के साथ लाठी चार्ज की घटना हुई है। क्या वो लाठी नशा माफियों के गिरेबान तक पहुंचेगी यह समय बताए गा।

