नईगढ़ी पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल
विंध्य वसुंधरा समाचार मऊगंज मध्यप्रदेश
थाना नईगढ़ी अंतर्गत एक युवती के साथ जबरन बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक मऊगंज श्री दिलीप कुमार सोनी के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह परिहार एवं एसडीओपी मऊगंज श्रीमती साची पाठक के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई थाना प्रभारी उप निरीक्षक जगदीश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में की गई।
घटना का विवरण:
दिनांक 30 जुलाई 2025 को एक युवती ने थाना नईगढ़ी में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि जब वह शौच के लिए बाहर गई थी, उसी दौरान ग्राम नौवा निवासी संजय केवट ने उसे अकेला पाकर हाथ पकड़कर डरा-धमकाकर जबरन बलात्कार किया। साथ ही आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना नईगढ़ी में तत्काल प्रकरण BNS की धाराओं अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी की पतासाजी करते हुए थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी संजय केवट पिता महादेव केवट (उम्र 22 वर्ष) को मऊगंज क्षेत्र से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी:
संजय केवट, पिता महादेव केवट, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम नौवा, थाना नईगढ़ी, जिला मऊगंज (म.प्र.)
पुलिस टीम का सराहनीय योगदान:
उप निरीक्षक जगदीश सिंह ठाकुर (थाना प्रभारी, नईगढ़ी)
सहायक उप निरीक्षक नारायण प्रसाद पांडे
प्रधान आरक्षक 13 रामकुमार भास्कर
आरक्षक 82 अविनाश सिंह
आरक्षक 63 प्रकाश कुशवाहा
आरक्षक भावेश द्विवेदी (सायबर सेल)
इस त्वरित व सशक्त कार्रवाई से आमजन में कानून और न्याय व्यवस्था के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने संपूर्ण टीम को सराहना दी है।

