चोरी गई मोटरसायकल बरामद, थाना नईगढ़ी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
विश्वसनीय मुखबिर तंत्र व त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, दो बाइक बरामद
मऊगंज, 4 अगस्त 2025।
पुलिस अधीक्षक मऊगंज आर.सी. प्रजापति के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह परिहार व एसडीओपी मऊगंज साची पाठक के मार्गदर्शन में थाना नईगढ़ी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में गठित टीम ने मोटरसायकल चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर दो मोटरसायकलें बरामद की हैं।
घटना का विवरण
फरियादी अस्मित पटेल, पिता विनोद कुमार पटेल, उम्र 24 वर्ष, निवासी टटिहरा कला थाना नईगढ़ी, ने 3 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 30 जुलाई को वह अपने दोस्तों के साथ बहुती-कूड़ा की ओर घूमने गया था। उसने अपनी होंडा सीडी 110 डीलक्स मोटरसायकल (क्रमांक MP 17 MZ 9073) रेस्ट हाउस के सामने खड़ी की थी। शाम करीब 6 बजे लौटने पर देखा कि मोटरसायकल गायब थी। अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी की आशंका पर पुलिस ने तत्परता से अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।
जांच व कार्रवाई
थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में टीम ने विश्वसनीय मुखबिरों की सूचना के आधार पर आरोपी वीरेंद्र केवट, पिता रामकरण केवट, उम्र 27 वर्ष, निवासी परसिया मुड़हान थाना नईगढ़ी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना स्वीकार की और उसके कब्जे से दो मोटरसायकल बरामद की गईं।
बरामदशुदा वाहन:
1. होंडा सीडी 110 मोटरसायकल, रजिस्ट्रेशन नंबर MP 17 MZ 9073
2. हीरो होंडा सुपर स्प्लेंडर (बिना नंबर, काले-सफेद रंग की), चेचिस नंबर MBLJAW94K9G82689
गिरफ्तार आरोपी
वीरेंद्र केवट, उम्र 27 वर्ष, निवासी परसिया मुड़हान, थाना नईगढ़ी
टीम का विशेष योगदान
इस कार्रवाई में थाना नईगढ़ी के उप निरीक्षक जगदीश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में उप निरीक्षक पवन अवस्थी, उप निरीक्षक नरेंद्र चतुर्वेदी, प्रधान आरक्षक रामकुमार भास्कर, आरक्षक दिवाकर सिंह, अविनाश सिंह, प्रकाश कुशवाहा, सुरेंद्र यादव व चंदन यादव की सक्रिय भूमिका रही।
पुलिस की सख्त चेतावनी
थाना नईगढ़ी पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि अपने वाहनों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। मोटरसायकल चोरी जैसे मामलों में पुलिस की सतर्कता व त्वरित कार्रवाई से यह संदेश साफ है कि अपराधियों के लिए मऊगंज जिला अब सुरक्षित पनाहगाह नहीं रह गया है।

