नोटिस ने खोली पोल: अधूरे कार्य और वित्तीय अनियमितता, गंगेव जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत लोरी खुर्द में 3.60 लाख की वसूली आदेश
पंचायतों में विकास कार्यों को लेकर लगातार लापरवाही और वित्तीय अनियमितताओं के मामले उजागर हो रहे हैं। हाल ही में जारी नोटिस ने यह साफ कर दिया है कि स्वीकृत राशि का पूरा उपयोग नहीं हुआ और कई कार्य वर्षों से अधूरे पड़े हैं।
गंगेव जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत लोरी का मामला
इसके साथ ही ग्राम पंचायत लोरी खुर्द में वित्तीय अनियमितताओं का गंभीर मामला सामने आया है।
आंगनवाड़ी भवन निर्माण से जुड़ी जांच रिपोर्ट (निखिल मिश्रा, सहायक यंत्री द्वारा प्रस्तुत) में ₹3,60,000 की वित्तीय अनियमितता पाई गई।
इस मामले में तत्कालीन सचिव शिवेंद्र तिवारी से ₹3.60 लाख की वसूली की नोटिस जारी की गई है।
सचिव द्वारा वसूली राशि जमा करने हेतु 15 दिवस का समय मांगा गया था।
साथ ही खंड पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि आगामी सुनवाई में पूर्व सरपंच मंजू कोल को भी उपस्थित कराया जाए।
संबंधित सरपंच और सचिव को आदेशित किया गया है कि वे अनिवार्य रूप से सुनवाई में उपस्थित हों।
जनता में आक्रोश, सवाल जिम्मेदारों पर
ग्रामीणों का कहना है कि जब पंचायतों को पर्याप्त बजट उपलब्ध है और फिर भी विकास कार्य अधूरे रह जाते हैं, तो यह सीधे तौर पर लापरवाही और भ्रष्टाचार का मामला है। वहीं, गंगेव जनपद में उजागर हुई ₹3.60 लाख की वित्तीय अनियमितता ने एक बार फिर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
प्रशासन की ओर से सख्ती के संकेत
विभागीय सूत्रों के अनुसार, यदि तय समय सीमा में वसूली राशि जमा नहीं की गई और संबंधित अधिकारी/जनप्रतिनिधि सुनवाई में उपस्थित नहीं हुए, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


