गढ़ बाजार में पिकअप चालक पर दिनदहाड़े हमला — दो युवकों ने की मारपीट और जान से मारने की धमकी
गढ़ के माल चौराहा पर एक सनसनीखेज घटना सामने आई। पिकअप वाहन चालक रमेश चौरसिया (36 वर्ष), निवासी ग्राम रिमारी बरैयान, थाना नईगढ़ी, जिला मऊगंज ने थाना गढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उसे गाली-गलौज करते हुए वाहन से बाहर खींचा और डंडों व हाथ-पांव से पीटा। इस मारपीट में उसके बाएं हाथ की हथेली और ओठ पर चोटें आईं, साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी गई।
घटना का विवरण
रमेश चौरसिया अपने मालिक राकेश कुमार गुप्ता के किराना स्टोर “वस्त्रलोक एंड किराना स्टोर, गढ़” में पिकअप चालक के रूप में काम करता है। 20 अक्टूबर को वह किराना का सामान लेकर लालगांव बाजार गया और सामान डिलीवरी के बाद लौट रहा था। माल चौराहा के पास अचानक मोटरसाइकिल सवार दो युवक — जय प्रकाश सिंह और अजय प्रकाश सिंह, निवासी ग्राम माल — ने उसका वाहन रोक लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करने के बाद डंडे और हाथों से हमला किया। फरियादी के शोर मचाने पर उसके साथ मौजूद कंडक्टर बाबूलाल साकेत ने बीच-बचाव किया।
जाते समय दोनों आरोपियों ने धमकी दी:
“दुबारा दिखा तो जान से खत्म कर देंगे।”
फरियादी ने घटना की सूचना अपने मालिक को दी और दोनों थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।
प्रथम सूचना रिपोर्ट: धारा 173 B.N.S.S (भारतीय न्याय सहिता 2023) के तहत
भारतीय न्याय सहिता (बी एन एस), 2023 126(2)
भारतीय न्याय सहिता (थी एन एस), 2023 296
भारतीय न्याय सहिता (बी एन एस), 2023 115(2)
भारतीय न्याय सहिता (बी एन एस), 2023 351(3)
भारतीय न्याय सहिता (बी एन एस), 2023 3(5)

