मऊगंज में 15 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
मऊगंज जिले के लौर थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी ने बताया कि यह घटना 7 नवंबर की शाम 6 बजे हुई। किशोरी पानी भरने के लिए घर से निकली थी, तभी गांव के प्रिंस पटेल और अतुल पटेल ने उसे पकड़ लिया।
आरोपियों ने उसे स्कूल की बाउंड्री के अंदर ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर किशोरी को थप्पड़ भी मारे गए।
दुष्कर्म के बाद आरोपी उसे घर के पीछे छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
शिकायत मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1), 70(2), 115(2) के साथ-साथ SC/ST एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच और न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

