थाना अमहिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 3 घंटे में चोरी का खुलासा — 1 लाख नकद, लैपटॉप, डीवीआर सहित 3 लाख का सामान बरामद
थाना अमहिया पुलिस ने अपनी सतर्कता और तत्परता का शानदार उदाहरण पेश करते हुए मात्र तीन घंटे में चोरी की वारदात का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से 1 लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप, कैमरे का डीवीआर और घटना में प्रयुक्त होंडा साइन मोटरसाइकिल (क्रमांक MP17 MX 0897) बरामद की है। कुल जब्त सामग्री की कीमत लगभग 3 लाख रुपये आंकी गई है।
यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक रीवा श्री शैलेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के पर्यवेक्षण में तथा नगर पुलिस अधीक्षक रीवा डॉ. रितु उपाध्याय के निर्देशन में की गई। थाना प्रभारी अमहिया उप निरीक्षक (उनि) शिवा अग्रवाल ने अपने स्टाफ के साथ तीन टीमों का गठन कर तत्परता से कार्रवाई की।
घटना का विवरण —
शिकायतकर्ता किशन चतुर्वेदी उर्फ कान्हा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अर्जुन नगर, रीवा में स्थित मीशो ऑफिस के गेट का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपी ने भीतर प्रवेश किया और कैश काउंटर से नगदी रकम, लैपटॉप एवं कैमरे का डीवीआर चोरी कर लिया। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई और मात्र तीन घंटे में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी से बरामद सामग्री —
नगदी ₹1,00,000/-
एक लैपटॉप
कैमरे का डीवीआर
घटना में प्रयुक्त होंडा साइन मोटरसाइकिल (MP17 MX 0897)
टीम की सराहनीय भूमिका —
इस सफलता में उनि शिवा अग्रवाल, सउनि कृष्णलाल रावत, आरक्षक दिवाकर तिवारी, आरक्षक विकास तिवारी, आरक्षक विवेक सिंह, पूनम तिवारी, श्याम पांडेय और शंकर जायसवाल की विशेष भूमिका रही।
थाना अमहिया पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि पुलिस की सक्रियता और टीमवर्क से किसी भी अपराध का खुलासा शीघ्र किया जा सकता है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए इस कार्यवाही को "सक्रिय पुलिसिंग" का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।



