ईको पार्क रीवा में शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज रीवा के 1996–2000 मैकेनिकल बैच का भव्य सिल्वर जुबिली मिलन समारोह सम्पन्न
विधायक इंजीनियर नरेन्द्र प्रजापति हुए शामिल, साथियों में उत्साह व गर्व की लहर
रीवा— शहर के ईको पार्क में आज शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज रीवा के मैकेनिकल ब्रांच 1996–2000 बैच का सिल्वर जुबली मिलन समारोह अत्यंत उत्साह और भावनात्मक माहौल में सम्पन्न हुआ। 25 वर्षों बाद जब बैच के साथी फिर मिले, तो दोस्ती, कॉलेज जीवन और संघर्ष की यादें ताजा हो गईं।
दोस्तों ने मिलकर होस्टल जीवन, पढ़ाई, सकारात्मक रैगिंग, जूनियर्स को दी गई सीख और करियर के शुरुआती संघर्षों पर खुलकर चर्चा की। सभी ने माना कि इंजीनियरिंग के विद्यार्थी जीवन ने ही उन्हें जीवन की असली दिशा दी।
कार्यक्रम में पहुंचे विधायक इंजीनियर नरेन्द्र प्रजापति— साथियों ने गर्व से किया स्वागत
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वह क्षण रहा जब इसी बैच के साथी और वर्तमान में मनगवां (73) के विधायक इंजीनियर नरेन्द्र प्रजापति कार्यक्रम में पहुंचे। उनके आगमन से पूरे समारोह में खुशी और गर्व की लहर दौड़ गई।
उन्होंने अपनी यात्रा, संघर्ष और साथियों के योगदान को याद करते हुए कहा—
“मेरी उपलब्धियों के पीछे मेरे साथियों, शिक्षकों और कॉलेज का बड़ा योगदान है। साथियों का साथ और विश्वास ही मुझे जनप्रतिनिधि के रूप में इस स्थान तक लेकर आया है।”
रीवा के विकास का श्रेय मध्यप्रदेश उप प्रधानमंत्री राजेन्द्र शुक्ला की दूरदर्शी सोच को जाता है। — प्रजापति
विधायक प्रजापति ने रीवा के बदलते स्वरूप और तेज़ी से हुए विकास की चर्चा करते हुए कहा कि रीवा में हुए प्रमुख विकास कार्य उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला की दूरदर्शी सोच और नेतृत्व का परिणाम हैं।
आज रीवा में—
एयरपोर्ट,
रेलवे सुविधाओं का विस्तार,
सोलर ऊर्जा परियोजना,
हिनौती गौधाम,
बाणसागर नहरें,
ईको पार्क,
नया न्यायालय भवन,
मेडिकल कॉलेज और अस्पताल,
मुकुंदपुर सफारी
जैसे अनेक बड़े प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक पूरे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि जिस ईको पार्क में सिल्वर जुबली समारोह सम्पन्न हुआ, उसका निर्माण भी उन्हीं की सोच का परिणाम है।
देश-विदेश से पहुंचे बैच के साथी— रीवा बना यादों का संगम
समारोह में देश-विदेश से पहुंचे अनेक इंजीनियरों ने उपस्थिति दर्ज कराई। प्रमुख नाम—
दुबई – इंजीनियर मनोज
कानपुर – इंजीनियर संतोष सिंह, सतीश शर्मा, नीरज
भोपाल – इंजीनियर शिव कुमार पाठक, प्रकाश सचदेवा, बच्चन खान
दिल्ली – इंजीनियर बिप्लव साहू, सौरभ
भिलाई स्टील प्लांट – इंजीनियर सुरेन्द्र शाक्य
केरल – इंजीनियर संजीव कृष्णन
बनारस – इंजीनियर लखनलाल पटेल
सभी उपस्थित साथियों ने इसे जीवन का अविस्मरणीय अवसर बताया।




