गढ़ थाना क्षेत्र से बड़ी खबर — लोरी नंबर-1 के पास दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत, चालक गंभीर
गढ़ थाना अंतर्गत ग्राम लोरी नंबर-1 में 19 नवंबर, बुधवार देर रात लगभग 11 बजे एक तेज रफ्तार कार क्रमांक GJ 05 JP 9818 पुलिया से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत डायल-112 को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग गढ़ बाजार से अपने गांव पूर्वा की ओर लौट रहे थे। जैसे ही वाहन लोरी नंबर-1 के पास पहुंचा, कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे सड़क किनारे बनी पुलिया से टकरा गई। टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और भीतर बैठे सभी लोग घायल हो गए।
अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान—
सुरेश पटेल, पिता वाल्मीक पटेल
उम्र — 45 वर्ष
निवासी — ग्राम पूर्वा, थाना गढ़
कार में कुल 6 लोग सवार थे। इनमें से 2 लोगों को कोई चोट नहीं लगी, जबकि बाकी सभी यात्री घायल हुए हैं। ड्राइवर की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसका इलाज जारी है।


